अखिल भारतीय सिविल सेवा एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2020 के लिए हरियाणा के खेल विभाग द्वारा 2 मार्च को ट्रायल किए जाएंगे


चंडीगढ़। अखिल भारतीय सिविल सेवा एथलेटिक्स (पुरुष एवं महिला वैटरन सहित) प्रतियोगिता-2020 के लिए हरियाणा के खेल विभाग द्वारा आगामी 2 मार्च को ट्रायल लिए जाएंगे।
एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि अखिल भारतीय सिविल सेवा एथलेटिक्स के लिए आगामी 2 मार्च को प्रात: 11 बजे ताऊ देवीलाल खेल परिसर सेक्टर-3, पंचकूला में हरियाणा की टीम के लिए ट्रायल लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस चयन स्पर्धा के लिए जो भी अधिकारी व कर्मचारी ट्रायल देने जाएंगे, उन्हें टीए व डीए उनके संबंधित विभाग द्वारा ही दिया जाएगा।


उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय सेवा प्रतियोगिता में बोर्ड, कार्पोरेशन, पुलिस विभाग, बिजली बोर्ड, एसएसआईडीसी के अधिकारी, कर्मचारी भाग नहीं ले सकते। उन्होंने बताया कि जो भी अधिकारी, कर्मचारी ट्रायल देना चाहते हैं वे विभाग का प्रमाण-पत्र अवश्य लाना होगा।


Popular posts
कैपिटल हिल हिंसा में ट्रंप पर चलेगा महाभियोग, पांच रिपब्लिकन ने भी किया समर्थन
Image
केंद्रीय मंत्री पोखरियाल ने कहा- सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन शिक्षक अपने घर पर ही करेंगे
खतरनाक संक्रमण ने दो जान और ली, राज्य में मौत का आंकड़ा अब 31; लुधियाना में नांदेड़ से लौटे श्रद्धालु की मौत का पहला मामला
दोस्त के साथ कार से घूम रहीं मॉडल पूनम पांडेय गिरफ्तार, आज अदालत में पेश किया जाएगा
5 राज्यों ने कहा- लॉकडाउन बढ़ाया जाए, मोदी सभी मुख्यमंत्रियों से बोले- 15 मई तक लॉकडाउन पर ब्लू प्रिंट बनाकर दें