मुंबई और अहमदाबाद के लोग फैट वाले दाल-फ्राई, मटन-बिरयानी खाने में आगे, हैदराबाद सबसे पिछड़ा


नई दिल्ली. देश में एडेड फैट या वसा वाली चीजों के खान-पान के मामले में दिल्ली और अहमदाबाद के लोग 7 महानगरों में सबसे आगे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि खास तौर पर नॉनवेज और कई किस्म की बिरयानी के मशहूर हैदराबाद इनमें सबसे पीछे है। यह खुलासा इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च(आईसीएमआर), नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रीशन (एनआईएन) और इंटरनेशनल लाइफ साइंस इंस्टीट्यूट-इंडिया (आईएलएसआई) की शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में हुआ है।


इन संस्थानों ने देश के 7 प्रमुख महानगर- मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद, अहमदाबाद और बेंगलुरू में लोगों की खान-पान की आदतों के आधार पर हुई रिसर्च के बाद यह निष्कर्ष निकाला है। आईसीएमआर के मुताबिक फैट के इस्तेमाल में पुरुष आगे हैं। वे 34.1 ग्राम फैट रोज ले रहे हैं। जबकि इन 7 शहरों में एक महिला औसतन 31.1 ग्राम फैट का सेवन कर रही हैं। दिल्ली में एक व्यक्ति औसतन 44.4 ग्राम, अहमदाबाद में 43.9 ग्राम, मुंबई में 28.8 ग्राम और हैदराबाद में सबसे कम 25.1 ग्राम फैट का सेवन कर रहा है। बाकी शहरों में यह 30-35 ग्राम है। इन 7 शहरों में एक व्यक्ति औसतन 32.6 ग्राम फैट ले रहा है, जो तय मानक 20 ग्राम प्रति दिन से काफी ज्यादा है। इसमें से 18% फैट का असर लोगों के शरीर पर सीधे-सीधे दिखने लगता है।


नॉनवेज वालों से ज्यादा फैट वेजिटेरियन लोग ले रहे हैं


रिपोर्ट के मुताबिक फैट सेवन में वेजिटेरियन आगे हैं। वे नॉनवेज वालों से 10 ग्राम ज्यादा फैट ले रहे हैं। नॉनवेजिटेरियन औसतन 30.2 ग्राम फैट ले रहे, वहीं वेजिटेरियन रोज 40.7 ग्राम फैट ले रहे हैं।


36-59 की उम्र वाले कर रहे हैं ज्यादा फैट का इस्तेमाल

























उम्र       फैट/दिन
 
36-59       36.1 ग्राम
 
18-35        34.8 ग्राम
 
6-18        32.8 ग्राम
 
5 साल से कम    15.7 ग्राम

Popular posts
कैपिटल हिल हिंसा में ट्रंप पर चलेगा महाभियोग, पांच रिपब्लिकन ने भी किया समर्थन
Image
केंद्रीय मंत्री पोखरियाल ने कहा- सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन शिक्षक अपने घर पर ही करेंगे
खतरनाक संक्रमण ने दो जान और ली, राज्य में मौत का आंकड़ा अब 31; लुधियाना में नांदेड़ से लौटे श्रद्धालु की मौत का पहला मामला
दोस्त के साथ कार से घूम रहीं मॉडल पूनम पांडेय गिरफ्तार, आज अदालत में पेश किया जाएगा
5 राज्यों ने कहा- लॉकडाउन बढ़ाया जाए, मोदी सभी मुख्यमंत्रियों से बोले- 15 मई तक लॉकडाउन पर ब्लू प्रिंट बनाकर दें